5 Dariya News

सीजीसी लांडरां ने टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ‘परिवर्तन 2के25’ का पोस्टर जारी किया

5 Dariya News

लांडरां 28-Oct-2025

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी), लांडरां, वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ‘परिवर्तन 2के25’ का आयोजन 07-08 नवंबर, 2025 को करने जा रहा है। टैलेंट और क्रिएटिविटी से भरे इस भव्य उत्सव का पोस्टर सीजीसी लांडरां के प्रेसिडेंट रश्पाल सिंह धालीवाल ने स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर्स और फैकल्टी मेंबर्स की उपस्थिति में आधिकारिक रूप से जारी किया। 

इस इवेंट की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए, प्रेसिडेंट रश्पाल सिंह धालीवाल ने आर्गेनाइजर की टीम के डेडिकेशन और र उत्साह की सराहना की तथा स्टूडेंट्स को इस ऊर्जावान मंच का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। परिवर्तन 2के25 टैलेंट के भव्य प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें टेक्निकल, नॉन- टेक्नीकल और कल्चरल कम्पटीशन की एक रोमांचक श्रृंखला शामिल होगी। 

यह प्रतिभागियों को अपनी स्किल्स और क्रिएटिविटी प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा। इस भव्य उत्सव में स्टूडेंट्स 10 लाख रूपए के पुरस्कारों के लिए कम्पीट करेंगे, जिससे इस उत्सव का रोमांच और प्रतिस्पर्धात्मक भावना और भी बढ़ जाएगी। 

इस आयोजन में प्रसिद्ध गायक दर्शन रावल का 08 नवंबर को लाइव परफॉरमेंस होगा, जो उपस्थित ऑडियंस के लिए इस शाम को वास्तव में  एक शानदार और कभी ना भूलने वाले पल में बदल देगा। क्रिएटिविटी, कम्पटीशन और सेलिब्रेशन के साथ, परिवर्तन 2के25 सीजीसी लांडरां की उस होलिस्टिक स्टूडेंट डेवलपमेंट और कल्चरल एक्सीलेंस को बढ़ावा देने की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।