5 Dariya News

डॉ अजय गुप्ता ने सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

कहा,कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा

5 Dariya News

अमृतसर 22-Oct-2025

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज पिंड मूलेचक्क की सड़के बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती तीन पंचायतो के तेजी से विकास कार्य करवा कर शहर की तरह सहूलते जा रही है। 

उन्होंने कहा कि पिंड मूलचक्क के लोगों को सभी तरह के विकास कार्य करवाने का वादा किया गया था, जिसे आज शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायतो में "रंगला पंजाब" विधायक फंड योजना से विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पहले इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़के बनवाने के विकास कार्य लगातार तेजी से जारी रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि नगर निगम,पीडब्ल्यूडी और मंडी बोर्ड  के माध्यम से सड़के बनवाने के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी टूटी हुई गलियों को बनवाने  के लिए विकास कार्य को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इस पर भी कार्य शुरू हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं है। इस अवसर पर सरपंच हरजीत सिंह, विजय कुमार, कुलदीप सिंह,लाड्डी पाज़ी, रोम्पी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।