5 Dariya News

पंजाबी फिल्म ’रावी दे कंडे’ की टीम ने मनोज सिन्हा से भेंट की

5 Dariya News

जम्मू 13-Oct-2025

पंजाबी फिल्म ’रावी दे कंडे’ की टीम ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की। इस फिल्म की शूटिंग बसोहली और कटरा के प्राचीन और मनोरम स्थानों पर की गई है। उपराज्यपाल ने फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निर्माता जितेंद्र चैहान और सुश्री संदीप कौर सिद्धू, तथा सुश्री संध्या गुप्ता, सनी, साजन और वरुण शर्मा सहित अन्य कलाकार उपस्थित थे।