5 Dariya News

सर्जियो गोर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

5 Dariya News

नई दिल्ली 11-Oct-2025

भारत में अमेरिका के राजदूत श्री सर्जियो गोर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने श्री गोर को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनका कार्यकाल भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा: 

"भारत में अमेरिका के राजदूत-नियुक्त श्री सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई। मुझे विश्वास है कि उनका कार्यकाल भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। @SergioGor”