5 Dariya News

पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन द्वारा एक भव्य खून दान कैंप का आयोजन किया

5 Dariya News

अमृतसर 08-Oct-2025

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज गुरुपर्व के पावन अवसर पर पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन द्वारा एक भव्य खून दान कैंप  का आयोजन में मुख्य तौर पर भाग लिया। विधायक डॉ गुप्ता ने बताया कि इस सेवा अभियान को सफल बनाने में पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, उपाध्यक्ष विशाल , चेयरमैन विवेक  और सचिव रूपेश  ने अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर  डिप्टी मेयर अनीता रानी के पुत्र  तरुण बीर कैंडी , वार्ड प्रभारी विशाल गिल , समाजसेवी विक्की चीदा , एससी विंग संयोजक राजेश मल्होत्रा , सुनील पहलवान , ब्लॉक प्रभारी अजय नोएल  और चिराग  ने भी शिविर की प्रतीकात्मक सफलता में अपना योगदान दिया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से रक्तदान का संदेश हर कदम तक पहुँचाया गया और लोगों को स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए प्रेरित किया गया। 

उन्होंने कहा कि आपको विश्वास दिलाते हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान की सरकार हमेशा आपके साथ है।