शोभा गुप्ता ने रक्षा संपदा महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया
5 Dariya News
नई दिल्ली 01-Oct-2025
भारतीय रक्षा संपदा सेवा (आईडीईएस) की 1990 बैच की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती शोभा गुप्ता ने 30 सितंबर, 2025 को रक्षा संपदा महानिदेशक (डीजीडीई) का पदभार ग्रहण किया। श्रीमती शोभा गुप्ता ने अपने विशिष्ट करियर के दौरान, कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें विभिन्न छावनी बोर्डों की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विभिन्न सर्किलों की रक्षा संपदा अधिकारी, मध्य कमान की रक्षा संपदा निदेशक और दक्षिण-पश्चिम तथा पश्चिमी कमान की रक्षा संपदा की प्रधान निदेशक की जिम्मेदारियां शामिल हैं।
वे अपनी व्यावसायिक दक्षता, ईमानदारी और गतिशील नेतृत्व के लिए व्यापक रूप से पहचानी जाती हैं। रक्षा संपदा महानिदेशालय को देशभर में लगभग 18 लाख एकड़ रक्षा भूमि के प्रबंधन का दायित्व सौंपा गया है। यह संगठन छह सैन्य कमानों, 38 रक्षा संपदा सर्किलों और 61 छावनी बोर्डों के अधीन कार्य करते हुए छावनियों में रक्षा भूमि प्रबंधन तथा असैन्य प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।