सी.पी. राधाकृष्णन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालयों की प्रमुख पहलों से अवगत कराया गया
5 Dariya News
नई दिल्ली 30-Sep-2025
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल और श्री प्रतापराव जाधव तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के सचिवों के साथ आज नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।
बैठक के दौरान, उपराष्ट्रपति को दोनों मंत्रालयों की प्रमुख पहलों, उपलब्धियों और कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। चर्चा में राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं को सहायता देने के उद्देश्य से दोनों मंत्रालयों के प्रमुख कार्यक्रमों और जारी प्रयासों को रेखांकित किया गया।