परीनीत कौर और आर्य शर्मा ने सीजीसी लांडरां के ‘जश्न 2025’ में जीते मिस और मिस्टर फ्रेशर 2025 के खिताब
5 Dariya News
लांडरां 28-Sep-2025
सीजीसी लांडरां द्वारा आयोजित फ्रेशर्स पार्टी ‘जश्न 2025' को स्टूडेंट्स ने बहुत उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया।‘ जश्न 2025' में फार्मेसी के प्रथम वर्ष के छात्र आर्य शर्मा और एप्लाइड साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा परीनीत कौर को मिस्टर और मिस फ्रेशर 2025 का ताज पहनाया गया। कार्यक्रम में फैशन शो, भांगड़ा, फ्यूज़न डांस और लोकप्रिय पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला के लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस सहित रोमांचक प्रस्तुतियों की श्रृंखला ने स्टूडेंट्स को खुशी से भर दिया और उन्होंने खूब एन्जॉय किया।
इस आयोजन में संस्थान के ट्रस्टी, कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह, डीन, डायरेक्टर्स और फैकल्टी मेंबर्स सहित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी रही। जश्न 2025 की शुरुआत इंटरनेशनल फ्यूज़न और बॉलीवुड डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद हुआ ऊर्जावान भांगड़ा प्रदर्शन, जिसने पूरे माहौल में और अधिक उत्साह और रंगत भर दी।
मिस और मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिता तीन राउंड्स में आयोजित की गई, जिसमें रैम्प वॉक, सेल्फ इंट्रोडक्शन, क्विज़ राउंड और अंतिम प्रश्नोत्तर शामिल थे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी इंटेलेक्चुअल स्किल, कांफीडेंगे और प्रस्तुति शैली के आधार पर किया गया। जजिंग पैनल में अभिनेता एवं गायक जोबनप्रीत सिंह और अभिनेत्री एवं गायिका अर्शदीप सोहल शामिल रही।
प्रतियोगिता में सैमुअल और निधिका सूद को रनर-अप ट्रॉफी प्रदान की गई। आदित्य ढिल्लों ने मिस्टर फोटोजेनिक 2025 का खिताब जीता, जबकि तानिया शर्मा को मिस फोटोजेनिक 2025 के खिताब से नवाज़ा गया। विजेताओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया।