5 Dariya News

श्री दुर्गा माता मंदिर में नतमस्तक हुए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

5 Dariya News

लुधियाना 28-Sep-2025

नवरात्रि के पावन अवसर पर जगराओं पुल के पास श्री दुर्गा माता मंदिर में चल रहे उत्सव के दौरान लुधियाना से सांसद और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मत्था टेका। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान, जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के अध्यक्ष संजय तलवाड़, सीनियर कांग्रेसी नेता के.के बावा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वड़िंग ने कहा कि उन्होंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत श्री दुर्गा माता मंदिर में माथा टेककर की थी और माता रानी की कृपा से उन्हें जीत मिली। माता के दरबार से उन्हें बहुत कुछ मिला है। उन्होंने माता जी की सुंदर भेंटों का आनंद भी लिया। इसी तरह, मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित अस्पताल को वित्तीय मदद मुहैया करवाने का आश्वाशन भी दिया।

मंदिर कमेटी द्वारा वड़िंग और उनके साथ आए पार्टी नेताओं का सम्मान भी किया गया। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने उनका आभार व्यक्त किया। जहाँ अन्य लोगों के अलावा, बलबीर गुप्ता, अश्वनी जैन, रजनीश सिंगला, इंद्रजीत कपूर, सुशील मल्होत्रा, रोहित पाहवा, धर्मेंद्र वर्मा, विनोद बठला, सोनू छीबा भी मौजूद थे।