5 Dariya News

आरएस बाली ने मलां में खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

5 Dariya News

नगरोटा 28-Sep-2025

पर्यटन निगम के अध्यक्ष श्री आर एस बाली ने कहा खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में प्रतिस्पर्धा एवं अनुशासन की भवना पैदा करती हैं रविवार को विधायक नगरोटा बगवां  एवं पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने मलां में एक दिवसीय  बाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज आवश्यक है कि हर युबा किसी न किसी प्रकार की खेल में  भाग ले। युबा क्लब मलां की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला कांगडा,  चंबा व हमीरपुर की लगभग 18 टीमो ने भाग लिया। 

बाली ने युबाओं का होंसला अफजाई हुए इस आयोजन के लिए 32 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। ।उन्होंने आयोजकों को भी इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मलां पंचायत के प्रधान सुनील कुमार जोनु ने अतिथियों का स्वागत किया व प्रतियोगिता की जानकारी दी। 

इस दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस प्रधान सिंह चौधरी सहित कई गण मान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व आर एस बाली ने जल शक्ति बिभाग के रेस्ट हाऊस नगरोटा बगवा में जन सिकायतों का निवारण भी किया।