5 Dariya News

दशहरा उत्सव के चलते खरड़ में निकाली गई पहली शोभा यात्रा

झांकियों ने किया लोगों को मंत्रमुग्ध

5 Dariya News

खरड़ 24-Sep-2025

दशहरा कमेटी खरड़ के द्वारा दशहरा उत्सव के चलते आज पहली शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान गणेश, श्री राम जन्म, भक्त श्रवण कुमार, सीता स्वयंबर, भगवान परशुराम, शिव पार्वती विवाह, श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण किये हुए सहित अन्य झांकियां निकली गई। शोभा यात्रा का रस्मी उद्धघाटन डिलेमृ डवलपर्स के एम डी अक्षय डोगरा द्वारा अपने कर कमलों से रिबन काट कर किया गया। 

श्री डोगरा ने कहा कि खरड़ का दशहरा पर्व पुरे क्षेत्र में मशहूर है, सारा वर्ष क्षेत्र के लोग इस पर्व की प्रतीक्षा करते हैं। श्री डोगरा ने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का कार्य दशहरा कमेटी के प्रधान कमल किशोर शर्मा के द्वारा किया जा रहा है जोकि सरहानीय हैं। अपनी संस्कृति और धर्म का प्रचार यही सबसे बड़ी सेवा है।

यह शोभायात्रा भगवान श्री परशुराम भवन से रवाना होकर चंडीगढ़ रोड और शहर से होने उपरांत भगवान परशुराम भवन में पूर्ण हुई। इस अवसर पर समाजसेवी धनवंत सिंह छिंदा, दशहरा कमेटी के प्रधान कमल किशोर शर्मा सहित दशहरा कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।