सीईसी-सीजीसी लांडरां ने क्लाउड कंप्यूटिंग पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया
5 Dariya News
लांडरां 24-Sep-2025
चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी), सीजीसी लांडरां के डिपार्टमेंट ऑफ़ सीएसई ने कैंपस में एआईसीटीई-अटल स्पॉन्सर्ड एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) ‘रीसेंट ट्रेंड्स एंड रिसर्च ऑन क्लाउड कंप्यूटिंग एंड सर्विसेज' टॉपिक पर आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को एक प्रमुख मंच प्रदान करना था, जहाँ वे क्लाउड कंप्यूटिंग में लेटेस्ट एडवांसमेंट्स, प्रैक्टिकल ऍप्लिकेशन्स और रिसर्च की दिशा का अन्वेषण कर सकें। एफडीपी में अकादमिक क्षेत्र, इंडस्ट्री और गवर्नमेंट इंस्टीटूशन्स से आए प्रतिष्ठित वक्ताओं ने भाग लिया और अत्याधुनिक विषयों पर अपनी विशेषज्ञता साझा की।
डॉ. माला कालरा (एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़) ने क्लाउड कंप्यूटिंग और एडब्ल्यूएस क्लाउड पर बहुत ही ज्ञानवर्धक सेशन दिया। डॉ. सतनाम कौर (पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़) ने एआई सोल्यूशन्स के लिए क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल कैसे करें, उस पर अपने विचार रखे।
मिस आकांक्षा राय शर्मा (टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर, एडब्ल्यूएस साउथ एशिया) ने प्रतिभागियों को एडब्ल्यूएस ट्रेनिंग, सर्टिफिकेशन और एकेडमी कोर्सेज से परिचित कराया। श्री अमन गुप्ता (सीनियर क्लाउड इंजीनियर, एडब्ल्यूएस) ने क्लाउड कंप्यूटिंग, एडब्ल्यूएस आईएएम और जेनरेटिव एआई पर सेशन प्रस्तुत किया।
श्री अमित जैन (टेक सॉल्यूशंस, मोहाली) ने वर्चुअल प्राइवेट क्लाउड, क्लाउड स्टोरेज और क्लाउड9 आईडीई पर सेशन का संचालन किया। श्री अजय गोदारा (फाउंडर, इनोवेट स्किल्स एवं मेंटर ऑफ चेंज, नीति आयोग) ने मल्टीपल प्लेटफ़ॉर्म पर आईओटी क्लाउड एप्लिकेशन डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित किया।
डॉ. लक्ष्मी नारायण ठाकुराल (साइंटिस्ट-ई, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हाइड्रोलॉजी, रुड़की) ने हाइड्रोलॉजिकल मॉडलिंग और वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग पर व्याख्यान दिया। प्रतिभागियों को सी-डैक मोहाली के औद्योगिक दौरे के दौरान एडवांस कंप्यूटिंग, एआई, साइबर सुरक्षा और स्वदेशी क्लाउड नवाचारों का अनुभव प्राप्त हुआ।
डॉ. मीनाक्षी सूद (एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़) ने करिकुलम डेवलपमेंट और नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर चर्चा की। वहीं श्री मनदीप मेहन (एलटीआई माइंडट्री टेक्नोलॉजी, नोएडा) ने आईडीएमसी क्लाउड टूल्स, इलास्टिक लोड बैलेंसर, क्लाउडवॉच और क्लाउडट्रेल सेवाओं पर सत्र प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में टेक्निकल सेशन के साथ-साथ प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन्स भी शामिल थी जिसने प्रतिभागियों को एडब्ल्यूएस प्लेटफ़ॉर्म, जेनरेटिव एआई, आईओटी, हाइड्रोलॉजिक मॉडलिंग और क्लाउड तकनीक की इंटरडिसिप्लिनरी का मूल्यवान अनुभव प्रदान किया।
फैकल्टी मेंबर्स को हैंड्स ऑन लर्निंग एक्सपीरियंस, इंडस्ट्री से जुड़े उपयोगी अनुभव तथा इस क्षेत्र में सार्थक परियोजनाओं और शोध कार्यों का मार्गदर्शन करने की रणनीतियों पर गहन समझ प्राप्त हुई। समापन सत्र के दौरान सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने ओर्गनइजर्स और पार्टिसिपेंट्स को बधाई देते हुए एफडीपी के सफल आयोजन के लिए उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की।
उन्होंने उभरती टेक्नोलॉजीज में निरंतर रिसर्च और डेवलपमेंट के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन डॉ. सुखप्रीत कौर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने एआईसीटीई, अटल सेल, सभी विशिष्ट वक्ताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस एफडीपी को सफल बनाने में योगदान दिया।