सुरिंदर कुमार चौधरी ने थर्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के प्रभावित हिस्से का दौरा किया
यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकारियों को मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए
5 Dariya News
उधमपुर 19-Sep-2025
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने थर्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के प्रभावित हिस्से का दौरा किया और वहाँ चल रहे बहाली कार्यों का जायज़ा लिया। दौरे के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी, जेके एनएचएआई आर. एस. यादव ने उपमुख्यमंत्री को चैड़ीकरण और एनएच-44 की दूसरी ट्यूब की बहाली समेत बहाली कार्यों की स्थिति की जानकारी दी।
उन्होंने यातायात का संचालन सुचारू रखने और सड़क की सतह को बनाए रखने के लिए डब्ल्यूबीएम परत बिछाने के कार्य के बारे में भी अवगत कराया। उपमुख्यमंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों को बहाली प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों और आम जनता को सुविधा मिल सके।
उन्होंने निष्पादक एजेंसियों को मानव संसाधन और मशीनरी को जुटाने, दोहरी पाली में काम करवाने तथा दूसरी ट्यूब की बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और सुगम कनेक्टिविटी की बहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
चैधरी ने एनएच-44 की बहाली के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्रीय अधिकारी एनएचएआई और उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की। उपमुख्यमंत्री ने एनएच-44 पर फंसे वाहनों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। बाद में उपमुख्यमंत्री ने थार्ड में स्थानीय निवासियों से बातचीत की, उनके घरों को हुए नुकसान समेत उनकी समस्याएँ सुनीं और भरोसा दिलाया कि एनएच-44 को पूरी तरह बहाल करने तथा यात्रियों और आम जनता को आवश्यक राहत पहुँचाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।