दर्शन कुमार ने मनोज सिन्हा से भेंट की
5 Dariya News
श्रीनगर 18-Sep-2025
बसोहली से विधायक दर्शन कुमार ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की। उन्होंने उपराज्यपाल को हाल ही में आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़क अवसंरचना की बहाली और प्रभावित परिवारों के कल्याण से संबंधित मुद्दों से अवगत करवाया।