इल्तिजा मुफ्ती ने मनोज सिन्हा से भेंट की
5 Dariya News
श्रीनगर 16-Sep-2025
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता सुश्री इल्तिजा मुफ्ती ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की। उन्होंने उपराज्यपाल को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होने के मद्देनज़र जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग की शीघ्र बहाली, फलों से लदे ट्रकों की सुचारू आवाजाही और प्रभावित किसानों को मुआवज़ा दिए जाने का अनुरोध भी किया।