डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान के लिये केन्द्र स्थापित
z ¼çÚÄææ ‹ØêÁ (çßÁØð‹ÎÚU àæ×æü)
ऊना 15-Nov-2012
जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने जिला के उन समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों जिन्हें विधानसभा निर्वाचन-2012 के संचालन के लिए तैनात होने पर डाक मतपत्र प्रदान किया गया है, से अपील की है कि वह लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इन डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान करें। श्री संदीप कदम ने आज यहां बताया कि ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के मतदान के लिए जिला के प्रत्येक रिर्टनिंंग अधिकारी के कार्यालय में मतदान सुविधा केन्द्र स्थापित किए गये हैं जहां वे मतपत्र के घोषणा (फार्म-13ए) सत्यापित करवा कर अपना मतपत्र डाक द्वारा भी भेज सकते हैं।