21 सितंबर को भाजपा युवा मोर्चा करेगी मोदी युवा रन और नमो युवा रन का आयोजन, चंडीगढ़ में जुड़ेंगे युवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसी कड़ी में युवाओं को फिट रखने के उद्देश्य से विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं
5 Dariya News
चंडीगढ़ 11-Sep-2025
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को है। इस अवसर को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में 2 अक्टूबर तक मना रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रमेश सहोड़, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री शानू दुबे और प्रिया पासवान ने वीरवार को भाजपा कार्यालय परिसर में प्रेसवार्ता की।
उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को मोदी युवा रन और नमो युवा रन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पोस्टर, स्कैनर और टी-शर्ट भी लॉन्च की गई हैं। रमेश सहोड़ ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को फिट रखना है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाकर युवाओं को स्वस्थ रखने का संदेश दिया जा रहा है।
यह रन चंडीगढ़ में रॉक गार्डन से शुरू होकर सूखना लेक तक आयोजित होगी। युवा मोर्चा का लक्ष्य है कि इसमें तीन हजार से अधिक युवा जुड़ें।