5 Dariya News

बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद कर रही है सरकार – जगदीप कंबोज गोल्डी

जोधा भैणी में बाँटी गई राहत सामग्री

5 Dariya News

जलालाबाद 08-Sep-2025

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को हर संभव मदद पहुँचा रही है। यह बात जलालाबाद के विधायक श्री जगदीप कंबोज गोल्डी ने आज गाँव जोधा भैणी के दौरे दौरान कही, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा (कैटल फीड) वितरित किया।

विधायक श्री गोल्डी ने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन पंजाब सरकार इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ मज़बूती से खड़ी है और हर प्रकार की तात्कालिक सहायता उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने विशेष तौर पर मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया, जिन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों और आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। 

अब बाढ़ से आई रेत किसानों की संपत्ति मानी जाएगी और वे इसे बेच भी सकेंगे। इसके अलावा बाढ़ से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे में वृद्धि की गई है। साथ ही, हर प्रकार के मकानों को हुए नुकसान की भरपाई भी सरकार करेगी। विधायक ने बताया कि इस संबंध में गिरदावरी करवाने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं, ताकि प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुँचाई जा सके।