5 Dariya News

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता अश्विनी शर्मा के भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया

5 Dariya News

पठानकोट 05-Sep-2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के जिला पठानकोट पहुँच कर विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा के बड़े भाई श्री राम प्रसाद शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना दी। श्री सैनी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।