5 Dariya News

अमृतपाल सिंह द्वारा शाहकोट के प्रभावित गांवों का दौरा]

स्थिति का लिया जायजा

5 Dariya News

जालंधर 04-Sep-2025

जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने आज शाहकोट के गांव कैमवाला, बूटे दीया छन्ना और उमरेवाल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर आप नेता पिंदर पंडोरी भी उनके साथ मौजूद थे।

उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर पीड़ित परिवार तक पहुंच बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।