प्राकृतिक आपदा के समय लोगों ने एकजुटता का संदेश दिया : गुरदेव सिंह देव मान
भादसों नगर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री भेजी
5 Dariya News
भादसों/पटियाला 02-Sep-2025
बीते कुछ दिनों से प्रदेश में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के चलते माझा क्षेत्र में हुए भारी नुकसान के कारण नाभा हलके के नगर भादसों से बाढ़ पीड़ित पशुओं के लिए चारे का ट्रक हलका विधायक गुरदेव सिंह देव मान द्वारा रवाना किया गया। इस मौके पर विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने कहा कि यह मदद भादसों की पंचायत के काउंसलरों, दुकानदार वर्ग, नगर, ट्रक यूनियन और संभ्रांतजन द्वारा पार्टीबाजी से ऊपर उठकर सामूहिक रूप से भेजी जा रही है।
इसके अलावा पटियाला के दानी सज्जनों द्वारा सेब की पेटियों की भी सेवा की गई है, जो इस ट्रक के साथ राजासांसी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए रवाना की गई हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है और सरकार की पूरी मशीनरी बचाव कार्यों में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि भादसों से राहत सामग्री का एक ट्रक अगले दो दिन के अंदर और रवाना किया जाएगा, इसके अतिरिक्त नाभा से लगभग चार ट्रक राहत सामग्री लेकर जल्द भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय हमें मिलकर मदद के लिए आगे आना चाहिए और पंजाबियों ने एक-दूसरे की मदद कर इस मुश्किल घड़ी में एकजुटता का संदेश दिया है।
इस दौरान बातचीत करते हुए समाजसेवी सुदर्शन गुप्ता, गुरदीप सिंह दीपा रामगढ़ चेयरमैन, सैंकी सिंगला प्रधान, बब्बी रंगेड़ी जनरल सेक्रेटरी व्यापार मंडल ने व्यापारी वर्ग, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और अन्य दानी सज्जनों का धन्यवाद किया, जिन्होंने एकजुट होकर इस कार्य में अपना योगदान दिया।
इस मौके पर मनप्रीत सिंह करतार कंबाइन, संजीव सूद, तेजिंदर सिंह खैरा डायरेक्टर यूथ विकास बोर्ड, बब्बी रंगेड़ी प्रधान स्वर्णकार यूनियन, चरनजीत सिंह रिंपी, सतनाम सिंह खालसा प्रधान गुरुद्वारा सिंह सभा, सुखजिंदर सिंह टोहड़ा प्रधान ट्रक यूनियन, कमलप्रीत सिंह भादसों, लाडी खट्ठड़ा, रजिंदर खनोड़ा, नितिन गुप्ता, दलजीत सिंह टिवाना रायमल माजरी, निर्भय सिंह घुंडर, भुपिंदर सिंह कल्लरमाजरी, जसवीर सिंह शिंदा भी उपस्थित थे।