5 Dariya News

पडियाला ने किया यादगारी मेले का स्टीकर जारी

5 दरिया न्यूज

कुराली 15-Feb-2012

स्थानीय नगर परिषद के अंतर्गत आते गांव पडियाला में शहीद भगत सिंह यूथ स्पोर्ट्स क्लब तथा ग्राम पंचायत के सहयोग से करवाए जा रहे मरहूम सिंह यादगारी खेल मेले को लेकर राजबीर सिंह पडियाला तथा प्रबंधकों ने आज खेल मेले का पोस्टर तथा स्टीकर जारी किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए क्लब प्रधान शिवराज बैंस तथा सीनियर कांग्रेसी नेता राजबीर सिंह पडियाला ने बताया कि 17 फरवरी से 20 फरवरी तक करवाए जा रहे इस खेल मेले दौरान 17, 18 तथा 19 फरवरी को फुटबाल टूर्नामैंट, 17-18 फरवरी को ही हैंडबाल के मुकाबले करवाए जाएंगे, जबकि 20 फरवरी को कबड्डी कप करवाया जाएगा। इसके अलावा 18 फरवरी को 60 वर्ष के बुजुर्गों के दौड़ मुकाबले तथा 19 फरवरी को कुत्तों की दौड़ के मुकाबले करवाए जाएंगे तथा विजेताओं को आकॢषत इनाम दिए जाएंगे। आज प्रबंधकों ने खेल मेले के प्रबंधों को लेकर विचार-विमर्श करने उपरांत स्टीकर और पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर वाइस प्रधान रणधीर सिंह, सरपंच भूपिन्द्र सिंह, शिवराज बैंस, गुरतेज सिंह, जगतार गिल, दर्शन सिंह, सुखविन्द्र खान आदि भी उपस्थित थे।