भगवान श्री कृष्ण ने मानव जाति को दिया था गायों की सेवा का संदेश : नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा को 5 लाख रुपए देने की घोषणा
5 Dariya News
कुरुक्षेत्र 16-Aug-2025
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर आकर मानव जाति को गायों की सेवा करने का संदेश दिया था और भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं गायों को माता मानते हुए सेवा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वयं भी एक-एक गाय को पालने की अपील की।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा, कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा में पूजा अर्चना की और गायों को गुड व चारा खिलाया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कृष्णा गौशाला समिति लाडवा को 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। प्राकृतिक खेती को करने के लिए देशी गाय का पालन करना होगा। इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
प्राकृतिक खेती करने से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही सभी पोषक तत्वों युक्त पौष्टिक फसल का उत्पादन होगा, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा। इस मौके पर श्री कृष्णा सोसाइटी लाडवा के प्रधान अजय सिंगला, संचालक देशराज मंगला, कोषाध्यक्ष कंवर सिंघल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।