5 Dariya News

सत्ता में बने रहने के लालच में भाजपा चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर रही है: सांसद मनीष तिवारी

5 Dariya News

लुधियाना 16-Aug-2025

चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि सत्ता में बने रहने के लालच में भाजपा चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर रही है, जो उसकी नीयत में खोट को दर्शाता है।लुधियाना दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत में तिवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा वोट चुराने की साजिश को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जनता के सामने उजागर किया है, जिसमें उन्होंने चुनाव जीतने के लिए वोटों में हेराफेरी की। जिसके बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा को वोट चोरी के कारण लोकसभा में भारी हार का सामना करना पड़ा।

जबकि अब बिहार में दलितों, अल्पसंख्यकों और अन्य वर्गों के वोट केवल इसलिए हटा दिए गए, क्योंकि भाजपा को लगता है कि वे उसे वोट नहीं देंगे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को हटाए गए वोटों को सार्वजनिक करने का आदेश देकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन दीवान, इंद्रजीत कपूर, सुशील मल्होत्रा, दीपक हंस, पूर्व पार्षद कुलदीप जंडा, धर्मेंद्र वर्मा, जोगिंदर जंगी, सुनील सहगल, राकेश कौशल, रोहित पाहवा, रजनीश चोपड़ा, हरभगत सिंह ग्रेवाल, तरसेम लाल भी मौजूद थे।