रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
5 Dariya News
मोहाली 15-Aug-2025
रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और विद्यार्थियों को देश की समृद्धि और प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान के फलस्वरूप हमें आजादी मिली है, इसलिए इसे बचाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा अपनी युवावस्था को सही मार्ग पर ले जाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर रयात बाहरा ग्रुप के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने भी स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद किया और उनकी कुर्बानियों को नमन किया।
समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों, संकाय सदस्यों और छात्रों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान विश्वविद्यालय के कई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया और मिठाइयां बांटी गईं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंगों से रंग दिया।भांगड़ा, गिद्दा और देशभक्ति गीतों ने सभी का मन मोह लिया और दर्शकों ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान ब्रिटिश लॉरेट स्कूल मोहाली में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।प्रिंसिपल भावना शर्मा ने कहा कि यह स्कूल का पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह था, जिसे विद्यार्थियों ने यादगार बना दिया।