5 Dariya News

निशान-ए-इंकलाब प्लाजा स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर उपायुक्त कोमल मित्तल ने पुष्पांजलि अर्पित की

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर 15-Aug-2025

उपायुक्त कोमल मित्तल ने आज 79वाँ स्वतंत्रता दिवस पर मोहाली के शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर स्थित निशान-ए-इंकलाब प्लाजा में शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की 30 फीट ऊँची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान उद्देश्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आने वाली पीढ़ियों के लिए इन महान शहीदों की स्मृतियों और योगदान को जीवित रखने के लिए यह प्रतिमा स्थापित की है।

उपायुक्त ने आगे कहा कि आज जब हम स्वतंत्रता के 78 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो हमें यह याद रखना चाहिए कि आज हम जिस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वह हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदानों का परिणाम है।उनके साथ एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर नायब तहसीलदार हर्ष गर्ग और हरजोत सिंह व एस डी ओ लोक निर्माण विभाग (इलेक्ट्रिकल) गौरव मणि भी उपस्थित थे।