ऐनीज स्कूल खरड़ में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
5 Dariya News
खरड़ 15-Aug-2025
15 अगस्त , 2025 को ऐनीज विद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में आदरणीय मुख्याध्यापिका जी के द्वारा ध्वज फहराया गया और उसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रीय गान "जन गण मन" गाया।
यह दृश्य अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक था। समारोह की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से की गई। जिनमें "ऑपरेशन सिंदूर",“भारत माता की जय” और नुक्कड़ नाटक सभी ने जोश और उत्साह भर दिया।
इसके अलावा, छात्रों ने भारतीय संस्कृति और विविधता को प्रदर्शित करते हुए नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। जो दर्शकों के दिलों को छू गए।अपने संबोधन में मुख्य अध्यापिका जी ने एकता का संदेश देते हुए बच्चों को जागरूक किया कि उनके देश का भविष्य उनके हाथों में है।
इसलिए उन्हें अब अच्छी तरह से अध्ययन करने और जीवन में अच्छे मूल्यों को बाधित करने की जरूरत है, जिससे उन्हें देश के अच्छे नागरिक बनने में मदद मिलेगी। इसके बाद सभी को मिठाई वितरित की गई और कार्यक्रम का समापन किया गया।