5 Dariya News

नरिंदर पाल सिंह सवना ने गांव कबूल शाह खुबण का दौरा किया

पानी निकासी के लिए अपनी जेब से दिए 20 हजार रुपये

5 Dariya News

फाजिल्का 09-Aug-2025

फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने आज गांव कबूल शाह खुबण का दौरा कर बारिश के पानी से हुए नुकसान का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने गांव में पानी की निकासी के लिए लगाए गए डीज़ल पंपों हेतु डीज़ल खरीदने के लिए अपनी जेब से 20 हजार रुपये की सहायता प्रदान की।

विधायक सवना ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं। गिरदावरी के आधार पर तैयार रिपोर्ट के अनुसार प्रभावित किसानों को सरकारी नीति के तहत उचित मुआवज़ा दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पानी निकासी के लिए आवश्यक हर संभव सरकारी मदद संबंधित विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं गांवों में जाकर जल निकासी कार्यों का निरीक्षण करें।

इस अवसर पर ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप कौर, श्री खजान सिंह पटवारी, करमजीत सिंह कैरी सवना, परम्‍जीत सिंह नूर शाह चेयरमैन, धरमवीर ब्लॉक प्रधान, हरमंदर सिंह ब्राड़, वरिष्ठ नेता गगनदीप सिंह, पूर्व सरपंच रामपुरा, वीर सिंह कबूल शाह खुबण, मनदीप सिंह, रिंपी सिंह (युवा नेता) और वजिंदर सिंह मान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।