5 Dariya News

जसवीर सिंह गढ़ी ने हरपाल सिंह चीमा से की मुलाकात

5 Dariya News

चंडीगढ़ 31-Jul-2025

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने आज राज्य के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की अनुसूचित जातियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

सरदार गढ़ी ने आयोग की गतिविधियों की जानकारी वित्त मंत्री को दी और आयोग से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर ज़ोर दिया, ताकि अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को न्याय की प्रक्रिया को और तेज़ व सुचारु बनाया जा सके। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि आयोग पर मौजूदा कार्यभार को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की जाए।

सरदार गढ़ी ने बताया कि वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आयोग से संबंधित सभी मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।