5 Dariya News

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में “गुरु-शिष्य परंपरा एवं व्यास पूजन” पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

5 Dariya News

घरूआं 26-Jul-2025

AIT-CSE विभाग, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2025 को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक “गुरु-शिष्य परंपरा एवं व्यास पूजन” विषय पर एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा में गुरु के योगदान को समझना तथा वर्तमान शिक्षा प्रणाली में उसकी प्रासंगिकता को उजागर करना था। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि AIT-CSE विभाग के निदेशक डॉ. सुनीत गुप्ता रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. वीरा मानिक्कम (Associate Director, AIT-CSE) ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा, महर्षि वेदव्यास के योगदान तथा शिक्षा में गुरुओं की भूमिका पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रंजन वालिया द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर विभाग के 35 से अधिक फैकल्टी सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. सुनीत गुप्ता ने भारतीय ज्ञान परंपरा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, वेदों की वाचिक परंपरा, और गुरुओं द्वारा समाज को दिशा देने की परंपरा पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार “व्यास पूर्णिमा” महर्षि वेदव्यास की स्मृति में एवं गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के पर्व के रूप में मनाई जाती है।

यह कार्यक्रम गुरु-शिष्य संबंध की आध्यात्मिक गहराई, नैतिक मूल्यों तथा जीवन निर्माण में उसकी भूमिका को रेखांकित करता है। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. रंजन वालिया ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसी भारतीय परंपराओं को शिक्षा जगत में जीवंत बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।