5 Dariya News

विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में सीआरएसयू निभाएगा अग्रणी भूमिका: महीपाल ढांडा

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

5 Dariya News

जींद 24-Jul-2025

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 भारत की मजबूत शिक्षा प्रणाली को परिभाषित कर रही है। देश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति को हरियाणा में लागू किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) अग्रणी भूमिका निभाएगा।

शिक्षा मंत्री आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के 12वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल किसी संस्थान की शुरुआत का उत्सव नहीं, बल्कि उसकी उपलब्धियों पर विचार करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए दिशा तय करने का अवसर है। यह विश्वविद्यालय युवाओं के भविष्य को संवारने और राष्ट्र एवं प्रदेश की प्रगति में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि सीआरएसयू शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान और परंपरा का जीवंत उदाहरण है। आने वाले समय में भारत सरकार और हरियाणा सरकार जैसी शिक्षा व्यवस्था की कल्पना कर रही है, उसमें यह विश्वविद्यालय एक अग्रणी भूमिका निभाएगा। यह संस्थान शोध के क्षेत्र में वैश्विक स्तर की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने वाली संस्था बनकर उभरेगा। 

इस दौरान कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की यात्रा (2014-2025) पर आधारित यूनिवर्सिटी डॉक्यूमेंट्री की प्रस्तुति विश्वविद्यालय जनसंपर्क निदेशालय द्वारा प्रस्तुत की गई।इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने विश्वविद्य़ालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।