5 Dariya News

हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रही है वर्तमान सरकार : आरती सिंह राव

स्वास्थ्य मंत्री ने बावल क्षेत्र में जनसभाओं को किया सम्बोधित

5 Dariya News

बावल 23-Jul-2025

हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि जनसेवा की भावना अनुरूप हरियाणा सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रही है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदत्त करते हुए हरियाणा प्रदेश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन 2047 के विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने में सहभागी रहेगा। 

स्वास्थ्य मंत्री आज जिला रेवाड़ी के बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुरा व बावल में आयोजित की गई जनसभाओं को संबोधित कर रही थी। आरती सिंह राव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के समान विकास की विचारधारा से विकास कार्य हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके दादा पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेन्द्र सिंह व पिता राव इन्द्रजीत सिंह ने बावल हलके के विकास के लिए कार्य किए हैं, उनका अनुसरण करते हुए वह भी बावल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 

खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं दिलवाने का उनका प्रयास है, जिसके लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी क्षेत्रों में एफआरयू की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।