5 Dariya News

प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने को लेकर सीएम भगवंत मान का पुतला फूंका

भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की अगुवाई में फेज-11 में सीएम के खिलाफ रोष प्रदर्शन

5 Dariya News

मोहाली 12-Jul-2025

विधानसभा सैशन के दौरान सीएम भगवंत मान द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की अगुवाई में सीएम मान के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान फेज-11 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां सीएम भगवंत मान का पूतला फूंका वहीं उनके तथा पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

इस बारे में जानकारी देते हुए संजीव वशिष्ट ने कहा कि विधान सभा सैशन के दौरान सीएम भगवंत मान ने भाषण देते हुए सभी सीमाओं का उल्लंघन किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक शब्द बोले हैं। उन्होंने कहा कि सीएम मान को इस बात का ज्ञात होना चाहिए कि वो केवल नरेंद्र मोदी के बारे में ही नहीं बल्कि देश के सबसे सर्वोच्च पद में विराजमान नेता के बारे में बोल रहे हैं। 

इस दौरान भाजपा मंडल प्रधान संजीव जोशी, हरदीप बैदवान, रमन सैली, जसमिंदर सिंह, गुलशन सूद, प्रीतम राणा, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा, कमल अतरी, अमन मलिक, मोहित अहूजा, बयास गुप्ता, केदार गुप्ता, मदन गोयल आदी मौजूद रहे।