5 Dariya News

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से की शिष्टाचार भेंट

परिषद की योजनाओं के बारे में विस्तार से हुई चर्चा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 09-Jul-2025

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा  श्रीमती सुमन सैनी ने आज  चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की।श्रीमती सुमन सैनी ने बताया कि भेंट के दौरान हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। 

इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने पर राज्यपाल महोदय का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार अंत्योदय की नीति पर निरंतर कार्य कर रही है, जिसके अंतर्गत समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर लाभ पहुंचाया जा रहा है।