5 Dariya News

इंटर-ग्रुप प्रतियोगिताओं में सीजीसी लांडरां के एनसीसी कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन

5 Dariya News

लांडरां 09-Jul-2025

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस (सीजीसी) लांडरां के तीन एनसीसी कैडेट्स ने संस्थान का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ बीएन एनसीसी द्वारा पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ में आयोजित इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता (आइजीएसएससी 2025) में संस्थान के बी.टेक,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस, की छात्रा कैडेट सलोनी नायक ने 3पी शूटिंग में गोल्ड मैडल जीतकर अपनी उत्कृष्ट निशानेबाज़ी, एकाग्रता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।

वहीं, बी.टेक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, की छात्रा कैडेट प्रनीत कौर ने मलोट स्थित 6 पीबी बीएन एनसीसी अकादमी में आयोजित बेसिक लीडरशिप कैंप (बीएलसी) में शानदार प्रदर्शन किया और डिबेट प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी अच्छे बोलने की कला, साफ और स्पष्ट विचार और आत्मविश्वास का परिचय दिया। इसके साथ ही बीसीए के छात्र कैडेट चेतन, जिन्होंने आइजीएसएससी में भाग लिया और अगले महीने मुंबई में आयोजित होने वाली नेशनल लेवल इंटर डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूटिंग कम्पटीशन में भाग लेने का अवसर प्राप्त किया। 

अपनी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कैडेट सलोनी नायक ने कहा, "आइजीएसएससी में गोल्ड मेडल जीतना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। मैं अपने परिवार, शिक्षकों, हमारे एनसीसी एचओडी प्रो. (डॉ.) संतोष कुमार और सीजीसी लांडरां का हमेशा सहयोग देने व प्रोत्साहन देने वाले माहौल का दिल से धन्यवाद करती हूं, जो मुझे हमेशा अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।”

वहीं कैडेट प्रनीत कौर ने कहा,“एनसीसी से जुड़ने के बाद मैंने एक साहसी, अनुशासित और मजबूत व्यक्तित्व के रूप में काफी विकास किया है। इसके अलावा, अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व करना और डिबेट प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करना मेरे लिए गर्व का पल था, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी।” यह उल्लेखनीय है कि कैडेट सलोनी ने अब तक 14 एनसीसी कैम्प्स में भाग लिया है, जिनमें पाँच कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप्स (सीएटीसी) चार एनुअल ट्रेनिंग कैंप्स (एटीसी), दो इंटर डायरेक्टोरेट स्पोर्ट्स शूटिंग कैंप्स, दो आइजीएसएससी और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (ईबीएसबी) कैंप शामिल हैं। 

इन प्रतिष्ठित कैम्प्स में उनकी सफल भागीदारी, उनका फोकस, क्षमता, अनुशासन, मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास दर्शाती है। कैडेट प्रनीत ने भी कई एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया है, जिनमें तीन सीएटीसी और इंटरग्रुप कंपटीशन-रिपब्लिक डे कैंप (आईजीसी -आरडीसी) शामिल हैं। उनकी यह निरंतर भागीदारी उनके अनुशासन, परिश्रम, एकाग्रता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी पहलों में सक्रियता को दर्शाती है। 

कैडेट्स को बधाई देते हुए सीजीसी लांडरां के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल और चेयरमैन सतनाम सिंह संधू ने कहा,"हमारे एनसीसी कैडेट्स अपनी कड़ी मेहनत, अटूट अनुशासन और दृढ़ संकल्प से हम सभी को प्रेरित करते हैं। इन प्रतिष्ठित कैम्प्स में उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हमारे छात्र क्या कुछ हासिल कर सकते हैं। 

हमारा संस्थान ऐसे युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राष्ट्र का नेतृत्व मजबूती, बुद्धिमत्ता, अनुशासन और ईमानदारी के साथ करेंगे। हमें गर्व है कि हम सीजीसी लांडरां में ऐसे छात्रों को तैयार कर रहे हैं जो न केवल अकादमिक क्षेत्र में, बल्कि अच्छे करैक्टर और लीडरशिप क्वालिटीज़ को निखारने वाले क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।” 

सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा, "हमारे एनसीसी कैडेट्स की ये सराहनीय उपलब्धियां उस समर्पण और विकास को दर्शाती हैं, जिसे हम अपने कैंपस में प्रत्येक छात्र में विकसित करने का प्रयास करते हैं। उनकी ये उपलब्धियां पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है।”