सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने जम्मू से सुंदरबनी होते हुए कलसारा तक बस सेवा को हरी झंडी दिखाई
सरकार का जम्मू-कश्मीर के दूरदराज के इलाकों को भी बस सेवा से जोड़ने का इरादा
5 Dariya News
जम्मू 06-Jul-2025
कलसारा गांव के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की परिवहन सुविधा से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही मांग पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने जम्मू से सुंदरबनी बाजाभाई होते हुए दद्दल कलसारा तक बस को हरी झंडी दिखाई।
इस अवसर पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू से सुंदरबनी होते हुए कलसारा तक की यह दैनिक बस सेवा उन हजारों लोगों को लाभ पहुंचाएगी, जिन्हें पहले निर्धारित क्षेत्र से आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि सरकार निर्वाचन क्षेत्र के दूरदराज के इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों की परिवहन जरूरतों को पूरा करेगी। सुरिंदर चैधरी ने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर सरकार राज्य में एक स्थायी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जम्मू, विशेषकर दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में परिवहन में सुधार करना चाहती है, ताकि जन-आवागमन को बढ़ाया जा सके, यात्रियों के लिए अधिक पहुंच और सुविधा के साथ-साथ अधिक सुरक्षा और स्थिरता प्रदान की जा सके।