5 Dariya News

नरेन्द्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री को राम मंदिर की प्रतिकृति एवं पवित्र जल भेंट किया

5 Dariya News

त्रिनिदाद और टोबैगो 04-Jul-2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सम्मान में आयोजित रात्रिभोज के दौरान प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। उन्होंने सरयू नदी और प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का पवित्र जल भी दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मैंने अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्रतिकृति तथा सरयू नदी के साथ-साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का पवित्र जल भेंट किया। वे भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच गहरे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों के प्रतीक हैं।”