सुखबीर सिंह बादल द्वारा पाक जेल में बंद सरबजीत और अन्य भारतीय कैदियों की शीघ्र रिहाई की मांग
सरबजीत और अन्य कैदियों की रिहाई भारत-पाक संबंधों को और मज़बूत करेगी
5 दरिया न्यूज
लाहौर/चण्डीगढ 08-Nov-2012
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आज पाक पंजाब के मुख्यमंत्री जनाब शाहबाज़ शरीफ को एक भावानत्मक अपील करते हुए कहा है कि वह पाक जेलों में बंद सरबजीत सिंह और अन्य भारतीय कैदियों की शीघ्र रिहाई के लिए अपने राष्ट्रीय सरकार को साकारत्मक पक्षीय कदम उठाने के लिए रजामंद क रें। जनाब शरीफ को इस संबंधी सौंपे एक पत्र में बादल ने कहा कि समस्त पंजाबियों को उनके पाकिस्तान दौरे से बड़ी उम्मीदें हैं और इसके साकारत्मक पक्षीय परिणामों विशेषकर भारतीय कैदियों के मुद्दे पर खुशखबरी का उतसुक्ता से इंतजार कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पंजाब ने व्यापारिक संबंधों को मज़बूत करने के लिए बड़े भरोसे योग्य कदम उठाये हैं और सरबजीत और अन्य भारतीय कैदियों संबंधी पाकिस्तान का साकारत्मक संकेत भारत-पाक संबंधों पर बहुत बढिय़ा प्रभाव डाल सकता है। बादल ने कहा कि पाकिस्तान और भारत की कई गैर सरकारी संगठन इन मामलों पर संयुक्त तौर पर प्रयास कर रहें हैं और सरबजीत सिंह के मामले में बड़ी प्रगति भी हो चुकी है परंतु उसकी रिहाई को कुछ तकनीकी कारणों के कारण रोक लिया गया है।उन्होंने कहा कि वह इस अवसर का फायदा जनाब शरीफ को यह विनती करने के लिए उठाना चाहते हैं कि दोनों पंजाबों की बीच काफी समय से लटकता आ रहा मुद्दा उनके कुछ प्रयासों से उनकी राष्ट्रीय सरकार को ठोस कदम उठाने के लिए तैयार करे। इन निर्दोश कैदियों को उनके परिवारों से पुन: जोड़ सकता है। बादल ने कहा कि इतिहास ने दोनों पंजाबों के बीच संबंधों को पुन: लिखने का सुनहरी अवसर प्रदान किया है और उनको भरोसा है कि इस मुद्दे पर साकारत्मक पक्षीय कदम लेकर दोनों देशों के संबंधो की गांठों को और मज़बूत किया जा सकता है।