नायब सिंह सैनी ने सिंधु निवास पहुंचकर कैप्टन अभिमन्यु की माता के निधन पर भी व्यक्त किया शोक
5 Dariya News
रोहतक 29-Jun-2025
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास ‘सिंधु निवास’ पहुंचे और उनकी माता श्रीमती परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कैप्टन अभिमन्यु और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की।
इस अवसर पर मंत्री श्री रणबीर गंगवा और पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।