5 Dariya News

सीआईएसएफ यूनिट ने मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

5 Dariya News

चंडीगढ़ 21-Jun-2025

 “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम” पर आधारित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज सीआईएसएफ यूनिट पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ द्वारा चंडीगढ़ के बोगन विला पार्क में एक भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया। योग क्रियाएं करके जवानों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इस मौके पर यूनिट कंमाडर श्री ललित पंवार ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है। इसलिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग कार्यक्रम में सभी रैंकों और यूनिट के सदस्यों ने भाग लिया।