5 Dariya News

विधायक जिम्पा ने नगर निगम चौक से ऊना रोड तक जाने वाली सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन

27 लाख रुपए की लागत से लगाई गई हैं 48 स्ट्रीट लाइटें

5 Dariya News

होशियारपुर 21-Jun-2025

विकासशील और सुरक्षित होशियारपुर की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने नगर निगम चौक से ऊना रोड तक (नगर निगम सीमा तक) सड़क पर 27 लाख रुपए की लागत से स्थापित 48 स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन कर इसे शहर वासियों को समर्पित किया। यह पहल स्थानीय नागरिकों को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल रोशनी की सुविधा भर नहीं, बल्कि शहर की सुंदरता और संरचना में सुधार का संकेत है।

विधायक जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों पर चलते हुए होशियारपुर को एक आदर्श शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी शहर के विभिन्न हिस्सों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं और भविष्य में भी नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले उन सभी इलाकों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी, जहां लोग सुबह-शाम टहलते हैं या जनआवाजाही अधिक होती है।

उन्होंने कहा कि रात के समय में रोशनी की व्यवस्था होने से न केवल सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। यह पहल विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए सुकूनदायक वातावरण तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, पार्षद विजय अग्रवाल, पार्षद प्रदीप बिट्टू, कुलविंदर सिंह हुंदल, सुरिंदर भोगल, बलविंदर राणा, ख़ुशी राम धीमान, वार्ड अध्यक्ष जोगिंदर राजा, संजय शर्मा, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, परमजीत पम्मा, राकेश कुमार बिल्ला और बलविंदर बाघा सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।