5 Dariya News

सीबीएसए, सीजीसी लांडरां – मैनेजमेंट करियर और छात्र-नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स के लिए एक सशक्त लॉन्चपैड

5 Dariya News

लांडरां 21-Jun-2025

सीजीसी लांडरा का चंडीगढ़ बिज़नेस स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीबीएसए) क्षेत्र में मैनेजमेंट  शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित कर रहा है। हाल ही में सीबीएसए को प्रतिष्ठित एनएएसी ए+ मान्यता प्राप्त हुई है, जिसमें इसे 4.0 के पैमाने पर शानदार 3.36 सीजीपीए प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि ने सीबीएसए को क्षेत्र के शीर्ष बिज़नेस मैनेजमेंट संस्थानों में स्थापित कर दिया है। 

एनएएसी की यह मान्यता शिक्षण-प्रशिक्षण, रिसर्च इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्र प्रगति और शासन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संस्थान की निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाती है। सीबीएसए, सीजीसी लांडरां में प्रबंधन डिग्री प्रोग्राम कर रहे स्टूडेंट्स को केवल करिकुलम आधारित शिक्षा ही नहीं दी जाती, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री की नवीनतम आवश्यकताओं के अनुरूप प्रैक्टिकल ज्ञान भी प्रदान किया जाता है। 

स्टूडेंट्स को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग, इंडस्ट्री से जुड़े और प्रैक्टिकल शिक्षण के अनेक अवसर दिए जाते हैं, जिससे वे डायनामिक बिज़नेस एनवायरनमेंट में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक स्किल हासिल कर सके। सीबीएसए, सीजीसी लांडरां अपने छात्रों के लिए करियर की सफलता और इंट्रप्रेनयूरिअल ग्रोथ के लिए एक सशक्त लॉन्चपैड के रूप में कार्य कर रहा है। 

अग्रणी बैंकों और कॉर्पोरेट भागीदारों के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के माध्यम से इंडस्ट्री के साथ मज़बूत लिंक स्थापित किये है, जिस से छात्रों को अपनी शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत में ही प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त हो सके। इस पहल को संस्थान के उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड का भी समर्थन प्राप्त है, जिसमें अब तक का सर्वाधिक पैकेज ₹16.42 लाख प्रति वर्ष रहा है। 

डेलोईटी, केपीएमजी, ऐक्सेनचर, टीसीएस, फ़ेडरल बैंक, यामाहा मोटर्स, एशियन पेंट्स, कैप्जमिनी जैसी प्रसिद्ध कंपनियों द्वारा लगातार प्लेसमेंट की जा रही है। प्लेसमेंट के अलावा, सीबीएसए की जीवंत स्टार्टअप संस्कृति इसकी प्रमुख विशेषताओं में से एक है। छात्रों को अपने विचारों को व्यवहारिक उद्यमों में बदलने के लिए संस्थागत समर्थन और मेंटरशिप प्रदान की जाती है। 

इसी का परिणाम है कि सीबीएसए के मैनेजमेंट छात्रों द्वारा संचालित कई स्टार्टअप्स की शुरुआत की गई है, जैसे एम्माबेल चार्म्स, जो हस्तनिर्मित गहनों और फोन एक्सेसरीज़ की पेशकश करता है; हैंडमेड हारमनी, जो  पर्यावरण-अनुकूल फैशन और ऑर्गेनिक स्किनकेयर उत्पाद बनाता है; हैरगरौ, जो आयुर्वेदिक और रसायन-मुक्त हेयरकेयर समाधान पर केंद्रित है; तथा एचआईजीवायएक्स, जो एक प्रीमियम परफ्यूम ब्रांड है और वर्तमान में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में सेवा दे रहा है, साथ ही डायरेक्ट-टू-कंज़्यूमर विस्तार की योजना की तैयारी में है। 

सीबीएसए के मैनेजमेंट छात्रों द्वारा संचालित ये वेंचर्स यह दर्शाते हैं कि संस्थान अपने ग्रेजुएट्स को सिर्फ सफल करियर के लिए ही नहीं, बल्कि इनोवेटिव इंट्रप्रेनर्स बनने के लिए भी तैयार करता हैI ऐसे इंट्रप्रेनेउर जो नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनते है।

सीजीसी लांडरां के प्रेसोडेंट, रशपाल सिंह धालीवाल ने कहा, "एनएएसी ए+ मान्यता हमारे लिए एक माइलस्टोन है, जो वर्षों की कड़ी मेहनत और इनोवेशन ड्रिवेन कल्चर का परिणाम है। सीजीसी लांडरां में हम छात्रों को प्रतिस्पर्धी इंडस्ट्रीज़ में सफल होने के लिए ही नहीं, बल्कि अपने स्टार्टअप वेंचर्स के माध्यम से सोशल और इकोनोमिकल प्रगति में सार्थक योगदान देने के लिए भी तैयार करते हैं।”

सीबीएसए, सीजीसी लांडरां के डायरेक्टर प्रिंसिपल, डॉ. रमनीप कौर सैनी ने आगे कहा, "हमारा विश्वास है कि मैनेजमेंट शिक्षा केवल करिकुलम तक सीमित नहीं होनी चाहिए। हमारा उद्देश्य ऐसे प्रोफेशनल्स को तैयार करना है जो वास्तविक जीवन की चुनौतियों का समाधान कर सकें और सतत व्यवसाय विकसित कर सकें। हमारे छात्रों में दिखने वाली उद्यमशीलता की भावना हमारे इसी दृष्टिकोण का गौरवपूर्ण प्रतिबिंब है।"

एनएएसी ए+ मान्यता, मजबूत कॉर्पोरेट साझेदारियों, उत्कृष्ट प्लेसमेंट्स और छात्र-नेतृत्व वाली नवाचार संस्कृति के समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र के साथ, सीबीएसए - सीजीसी लांडरां एक ऐसी पीढ़ी के बिज़नेस माइंडस और ऊर्जावान लीडर्स को तैयार कर रहा है, जो न केवल दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हैं, बल्कि उसे बदलने का भी हौंसला रखते है।