राज्य के सरकारी स्कूलों के 15 अध्यापकों को 'मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार-2014 से सम्मानित करने का फैसला- मलूका
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ 12-May-2014
महिन्द्र सिंह सिंघल, एजूकेशन एण्ड रिसर्च सोसायटी द्वारा राज्य के सरकारी हाई और सीनियर सैकेण्डरी स्कूलों के फजिक्स, कमिस्ट्री, गणित, अंग्रेजी और सोशल साईंस विषयों के प्रसिद्ध रैगुलर 15 अध्यापकों को 'मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार 2014 से सम्मानित करने का निर्णय किया है। इस बात की जानकारी देते हुए आज यहां पंजाब के भाषा और शिक्षा मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि लड़कियों की शिक्षा को ओर प्रफुल्लित करने के लिए विशेष योगदान डालने वाले अवार्ड के लिए चुने गये अध्यापकों को एक लाख रूपये की नगद राशि, सम्मान पत्र और रोब ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जायेगा।
उन्होंने आगे बताया कि सिफारिश किये 75 अध्यापकों में से 15 अध्यापकों का चयन सोसायटी द्वारा गठित ज्यूरी द्वारा किया जायेगा जिसमें डीपीआई सीनियर सकैण्डरी या इनका प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल होगा।शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे समूचे अध्यापक वर्ग को पढ़ाने के लिए बल मिलेगा ताकि सरकारी स्कूलों में लड़कियों की सौ प्रतिशत उपस्थिति को यकीनी बनाया जा सके । उन्होंने आगे बताया कि स्टेट अवार्ड/नैशनल अवार्ड प्राप्त कर चुके अध्यापकों के केस में अवार्ड के लिए नहीं विचारे जाएंगें। एक स्कूल एक विषय के केवल एक अध्यापक की अवार्ड के लिए सिफारिश करेगा।