5 Dariya News

''पंजाब रोडवेज पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन'' ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सभी का पार्टी में किया स्वागत

5 Dariya News

लुधियाना 17-Jun-2025

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मजबूती मिली है। मंगलवार को पंजाब रोडवेज पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया है। यूनियन के अध्यक्ष परमिंदर सिंह भुट्टा ने यह घोषणा की। 

उनके साथ शाम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास मौडगिल, डिपो अध्यक्ष जगदीप सिंह, डिपो कैशियर अरविंदर सिंह, डिपो सचिव सरबजीत सिंह भी पार्टी में शामिल हुए। वहीं महादेव सेना पंजाब के अध्यक्ष नरेश कपूर (लड्डू) भी अपने साथियों विशाल मल्होत्रा, राज कौशल, अश्विन चावला, देव, प्रिंस, नितीश, गुरमीत बुलारा, भाविश कपूर, संदीप कुमार, सन्नी, अंकुश शर्मा, अनिल शर्मा, बिल्ला, मोनू रूपल, सुनील राज, लखविंदर लक्खी, सिमी चोपड़ा, इकबाल कौर, सुखविंदर कौर के साथ आप में शामिल हुए।

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री लालजीज सिंह भुल्लर, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और आप नेता डॉ. सन्नी आहलूवालिया की मौजूदगी में सभी लोगों को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। आप में शामिल हुए सभी लोगों ने कहा कि हमने एक ईमानदार और विकास की राजनीति को मजबूत करने का फैसला किया है। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी के हर फैसले और नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। अमन अरोड़ा ने दावा किया कि इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर उपचुनाव का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी। पंजाब के लोगों ने हमारा काम देखा है और जानते हैं कि आम आदमी पार्टी अपने वादों को पूरा करती है। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को जिताकर विधानसभा भेजें। हम मिलकर लुधियाना वेस्ट को लुधियाना बेस्ट बनाएंगे।