फ्री नेत्र जांच शिविर में 540 मरीजों की आंखों जांची
5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)
पानीपत 11-May-2014
कर्म ही गीता ज्ञान है। सबको रोशनी का र्मा दिखना ही गीता है। उक्त विचार गीता मनीषी महामण्डलेशवर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने सबको रोशनी अभियान के तहत 65वें फ्री नेत्र जांच शिविर में बतौर मुख्यतिथि एस.डी.मार्डन स्कूल में आयोजित नेत्र जांच शिविर में बोलते हुए व्यक्त किये। मनीषी जी महाराज ने कहा कि हर व्यक्ति को उन्नत कर्म व उन्नत व्यवहार का मालिक होना चाहिए सभी उसी से प्रेम करते हैं। जिनका व्यवहार ही खराब हो उसकी हर जगह पर निन्दा होती है। यह 65वां नेत्र जांच शिविर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति व लायसं क्लब पानीपत ग्रेटर द्वारा महाराज श्री ज्ञानानंद जी के जन्मोत्सव पर आयोजित किया गया था। शिविर में 15 संस्थाओं द्वारा महाराज श्रभ् का नागरिक अभिनंदन किया गया। जिसमें श्री दिगम्बर जैन सभा, सर्राफा एसोसिएशन सीनियर सिटीजन, दशहरा कमेटी, अग्रवाल संगठन, शिवपुरी, गोवधर्न परिक्रमा मंडल, श्री महाबीर दल, श्री सनातन धर्म सभा, एस.डी. मार्डन स्कूल आदि शामिल हैं। शिविर में बतौर अतिथि वी.डी.जी.14-14 लायन विनय गर्ग रहे व अध्यक्षता श्री योग वेदान्त समिति के प्रधान श्याम लाल गर्ग ने की। यहां पर बोलते हुए श्री गर्ग ने कहा कि सबको रोशनी अभियान के माध्यम से जन-जन तक सुविधा पहुंचाने का प्रयास जारी है। सबको रोशनी अभियान के संयोजक विकास गोयल ने बताया कि आज के शिविर में 540 मरीजों की आंखों की जांच की गई है जिसमें 90 मरीजों को आप्रेशन के लिय चुना गया है। जिनका आपे्रशन भी क्लब की तरफ से फ्री कराया जायेगा। इसके अलावा सभी मरीजों को दवाईयां भी फ्री बांटी गई। इस अवसर पर सुरेश अरोड़ा, सुरज दूरेजा, विजय सलूजा, सुनील ग्रोवर, बनिल बंसल, विशाल गुप्ता, वेद गोयल, हरीश बंसल, राकेश बंसल, सोनू गर्ग, संजय बंसल, संजय बत्तरा, देवेन्द्र आहुजा, बृज भूषण गुप्ता, अरविन्द्र, टोनी जैन व राजेश गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।