कुमारी शैलजा ने वीरेश शांडिल्य के निवास पर पहुँचकर दिवंगत ससुर को दी श्रद्धांजलि
राहुल गांधी की ओर से भी जताया शोक
5 Dariya News
अंबाला 11-Jun-2025
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी, लोकसभा सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा मंगलवार को अंबाला शहर के सेक्टर-1 स्थित एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के निवास पर पहुँचीं। उन्होंने शांडिल्य के ससुर स्व. भूषण प्रकाश शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कुमारी शैलजा ने शांडिल्य परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह परिवार के साथ हैं और सदैव साथ रहेंगी।
उन्होंने शर्मा परिवार की पत्नी नीलम शर्मा, बेटे पारस शर्मा, बेटी पंकज शर्मा, रजनी, अनु शर्मा दामाद वीरेश शांडिल्य नरेंदर शर्मा, आशीष शर्मा, भाई प्रेम सागर, भाभी योगिता शर्मा, दोहते एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य, शिव रंजन, निर्भय, गर्व और अनीश शर्मा समेत पूरे शोक संतप्त परिवार को अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर कुमारी शैलजा ने दिवंगत भूषण प्रकाश शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की ओर से भी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस मौके पर कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, कांग्रेस नेता परविंदर परी, बीनू अग्रवाल, तरुण चुघ, पार्षद सुधीर सहगल, रिकू पुनिया, पार्षद हरींदर हीरा, संजीव राणा, सतीश कनौजिया, मनीष राणा, पूर्व सरपंच अशोक बरतिया, विपीन गर्ग, कुलदीप सिंह मोखामाजरा, किरण राणा, जनार्दन ठाकुर, महेंद्र धीमान, श्रीमती रमा शर्मा, तान्या शर्मा, राजन शर्मा, गगन शर्मा, डॉ. शिवित गुप्ता, रोहित गर्ग, विक्की चौहान, बलविंदर पुनिया, हिन्दी गुलाटी, सुरेंद्र पाल केके, मनीष पासी, नरेंद्र नरूला, पार्षद मिथुन वर्मा, मुकेश शर्मा, देवेंद्र वर्मा, रिंकू पुनिया, डीपी पसरीचा, जसनीत सिंह चहल, प्रेम सागर शर्मा, राजन शर्मा, साजन शर्मा, संजीव विक्टर, संगीता वालिया, प्रो. वरूण, सुभाष वालिया समेत अनेक समाजसेवी एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।