5 Dariya News

जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से गांव थाना को सोलर सिस्टम की सौगात

ग्रामीणों ने किया धन्यवाद

5 Dariya News

गढ़शंकर/होशियारपुर 09-Jun-2025

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज गांव थाना को एक बड़ी सौगात देते हुए सोलर सिस्टम भेंट किया, जिससे गांव के सार्वजनिक स्थानों पर स्वचालित ऊर्जा के माध्यम से रोशनी उपलब्ध होगी। इस अवसर पर सरपंच सुमन बाला, पंच दविंदर कौर, पंच मीना रानी, पंच अमरीक लाल, कमेटी सदस्य अमरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, लखविंदर सिंह, सोढी सिंह, गुरमीत राम, नंबरदार निर्मल सिंह, धर्मिंदर, रोहित कुमार, जसकरण सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। 

सभी ने इस कदम की खूब प्रशंसा की और डिप्टी स्पीकर रौड़ी का तहेदिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि गांवों के विकास के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध हैं और नवीन तकनीक के माध्यम से गांवों में स्वच्छ ऊर्जा प्रणाली लाई जा रही है, ताकि गरीब और पिछड़े क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।  

ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा से न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी एक सही पहल है।