5 Dariya News

सामाजिक एकता एवं सद्भाव को सशक्त बनाए रखने में मेले-उत्सव महत्वपूर्ण – कुलदीप सिंह पठानिया

छिंज मेला आयोजन समिति समोट को 31 हजार की राशि देने का किया ऐलान

5 Dariya News

चंबा 06-Jun-2025

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज  समोट में आयोजित छिंज मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  उपस्थित हुए। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान 5 लाख की धनराशि से निर्मित खेल मैदान का भी लोकार्पण किया । उन्होंने  मेला आयोजन समिति की मांग पर कहा कि खेल मैदान को और विस्तार देने के लिए  प्राक्कलन के आधार पर धनराशि का प्रावधान किया जाएगा । 

विधानसभा अध्यक्ष ने छिंज मेला आयोजन समिति समोट को अपनी  एच्छिक निधि से 31 हजार  की राशि  उपलब्ध कराने का ऐलान किया । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  ऐसे  मेले,उत्सव और कार्यक्रम  स्थानीय पारंपरिक लोक संस्कृति  के संरक्षण और संवर्धन में मुख्य भूमिका निभाते हुए  सामाजिक एकता एवं सद्भाव  को सशक्त बनाए रखने में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसे  छिंज मेलों से विशेष कर युवाओं को अपने शारीरिक दमखम को बनाए रखने की भी प्रेरणा ली जानी चाहिए। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान  रोचक कुश्ती मुकाबला का भी आनंद लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। 

विधानसभा अध्यक्ष को इससे पहले मेला आयोजन समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक  योगराज,  वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन,  अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।