5 Dariya News

हलका चब्बेवाल में नशे के खिलाफ अभियान तहत संत-महापुरुषों की हाजिरी में की अरदास

लोकसभा मैंबर डॉ. चब्बेवाल व विधायक इशांक कुमार ने नशे के खिलाफ किया लोगों को लामबंद

5 Dariya News

चब्बेवाल/होशियारपुर 06-Jun-2025

आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान की सफलता के लिए संतों व महांपुरूषों का आशीर्वाद लेने के लिए चब्बेवाल विधानसभा हलके के गांव बाहोवाल स्थित गुरुद्वारा बणां साहिब में सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया और प्रमात्मा के आगे अरदास की गई। इस दौरान चब्बेवाल विधानसभा हलके सहित जिले के अन्य हिस्सों से संत व महापुरुष पहुंचे, वहीं होशियारपुर से लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल व चब्बेवाल विधानसभा हलके से विधायक डॉ. इशांक कुमार ने विशेष रूप से शिरकत कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस समय अपने संबोधन में डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि समाज में नशे की बुराई को खत्म करने के लिए राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ कदम उठा रही है, जिसके परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां बड़े नशा तस्करों को जेलों में डाला गया है, वहीं नशे की लत में फसे युवाओं को सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल करवाकर उनका इलाज करवाया जा रहा है। 

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि समाज की भलाई में धर्म ने हमेशा ही सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जहां संत-महांपुरूष लोगों को गुरु के साथ जोड़ते रहे हैं, वहीं संतों ने लोगों को नशे जैसी बुराइयों से बचाने में भी बड़ा योगदान दिया है। 

डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि राज्य से नशे के खात्मे के लिए मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा ग्रिफतार किए गए नशा तस्करों की कुल संखया 15,861 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि 101 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1500 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमें पूरे राज्य में छापेमारी कर रही हैं। 

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि डॉ. इशांक कुमार के नेतृत्व में चब्बेवाल हलके को नशा मुक्त बनाने का हमारा सपना जल्द ही पूरा होगा। इस अवसर पर विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि हलके के विकास के साथ-साथ चब्बेवाल से नशे को खत्म करना हमारा मुखय लक्ष्य है। 

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां नशा तस्करों के खिलाफ सखत कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं इस नशे के शिकार लोगों के इलाज में भी हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने हलके के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर उनका कोई दोस्त या रिश्तेदार नशे की इस दलदल में फंसा है तो उसे इससे बाहर निकालने में मदद करें और जहां भी हमारी जरूरत हो, हमें बताएं ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। 

डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि जब परिवार का एक भी सदस्य नशे की दलदल में फंस जाता है तो वह अपने पूरे परिवार को बर्बादी की ओर ले जाता है, इसलिए हर परिवार के हर सदस्य को दूसरों का खयाल रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे उन सभी संतों और महापुरुषों के बहुत आभारी हैं जिन्होंने नशे के खिलाफ शुरू की गई इस मुहिम में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया है।