5 Dariya News

मनजिंदर सिंह लालपुरा द्वारा पठानकोट विधानसभा हलके में युवाओं के साथ बैठक

5 Dariya News

पठानकोट 05-Jun-2025

यूथ प्रधान मनजिंदर सिंह लालपुरा द्वारा आज पठानकोट विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें हलके के यूथ क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। यह बैठक जिला यूथ प्रधान और हलका यूथ क्लब कोऑर्डिनेटर अभि शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित की गई। 

इस अवसर पर महल कलां से विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और बंगा से विधायक डॉ. सुखजिंदर सुखी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान यूथ क्लब को और मजबूत बनाने, नए युवाओं को जोड़ने, तथा सामाजिक, व्यापारिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा देने पर विचार-विमर्श किया गया।

पंजाब यूथ प्रधान मनजिंदर सिंह लालपुरा ने युवाओं को समाज में अपनी भूमिका समझने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और यूथ क्लब के माध्यम से एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विधायकों ने भी अपने संबोधन में युवाओं को राजनीतिक चेतना, संस्कार और सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस बैठक में उप प्रधान राजविंदर बंटी, मानिक महाजन, अनुभव सैनी, गरीश सैनी, गौतम मान, अतुल शर्मा, सोमेश, गौरव खत्री, प्रभजोत राणा, कमल तेज़ी, शल्लू, पर्दीप जोशी, सचिन, शक्ति, राहुल, इशांत, आशिष बधान, सनी भगत समेत अन्य साथी उपस्थित रहे।